शासकीय प्राथमिक शाला पसौद में पदस्थ प्रधान पाठक श्री सरोज कश्यप का आकासमिक निधन स्वास्थ्य कारणों से 25 अप्रैल को हो गया वे ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में निवासरत थे तथा गरियाबंद जिला के ही ग्राम सरहौली का निवासी रहा है उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति राजिम के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष श्री रामू राम साहू ने गहरा दुख व्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है श्री साहू ने अपने शोक संदेश ने कहा है कि श्री सरोज कश्यप एक ईमानदार सरल मृदुभाषी एवं अपने शिक्षकीय कार्य के प्रति अत्यंत ही जिम्मेदारी के साथ काम करने वाले विद्वान शिक्षक रहे हैं उनके निधन पर समाज व क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति पहुंचा है जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।

।।ओम शांति।।।