(साहित्यिक प्रतिभा शिक्षकों के रोम रोम में बसा है : शिवनारायण देवांगन)
दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने नव वर्ष का उमंग शिकसा के संग मनाने स्वरचित गीत, कविता, भजन व गजल साझा करने के लिये “शिकसा विराट कवि सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान व टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग व राजगीत तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर चरोदा दुर्ग ने प्रस्तुत कर किया।सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कहा कि साहित्यिक प्रतिभा शिक्षकों के रोम रोम में बसा हुआ है बस उसे अवसर देने की जरूरत है फिर सामने प्रगट होने लगता है और यह काम हमारी संस्था शिकसा इसे निरंतर करते आ रहा है।
तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने अपने उदबोधन में कहा शिकसा ही एक ऐसा मंच है जो सबको अवसर प्रदान करता है और आज संयोजक डाॅ.शिवनारायण के निरंतर कार्यक्रम आयोजन से शिक्षकों के प्रतिभा निखर रहा है। 16 फरवरी को शिकसा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर सहयोग प्रदान करे। तदपश्चात महासचिव डाॅ. बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद देवांगन, संगठन मंत्री राधेश्याम कवंर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपना अपना उदबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिकसा महोत्सव 2025 का आयोजन 16 फरवरी को होने वाला है इसमें सभी पदाधिकारी व सदस्य अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाये।अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अध्यक्षीय उदबोधन में आयोजित कार्यक्रम का तारीफ करते हुए कहा कि शिकसा विगत 05 वर्षो से निरंतर शिक्षक व छात्र उपयोगी कार्यक्रम कर प्रतिभा को पहचान दे रहा है और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, संतोष कुमार मिरी सहा. शिक्षक तरकोरी जिला दुर्ग, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, ओ. पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़कई पेंडरा, डॉ.शालिनी श्रीवास्तव सहा.अध्यापक सागर रायपुर भदोही उ.प्र, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, मदनलाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, शकुन्तला सहंश सहा. शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई दुर्ग, शिवकुमार अंगारे से.नि. शिक्षक बंगला मटिया बालोद, शशिकला पाण्डेय उ.व.शिक्षक कुरुद भिलाई दुर्ग, विंध्यवासिनी पांडेय सहा. शिक्षक मगरदा कबीरधाम, नैना साहनी प्रधान पाठक गोडिहारी सारंगढ़ विलाईगढ, दिनेश कुमार दुबे यूडीटी तखतपुर बिलासपुर,चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा, रेखा पात्रे सहा.शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, प्रियंका सिन्हा सहा. शिक्षक धनौली भरतपुर, सुनीता जर्नादन शिक्षक मुड़पार धमधा ने स्वरचित गीत कविता प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर व आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक शिकसा ने किया।
