विश्वविद्यालय की प्रावीण्यता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया।

राजिम – शासकीय  राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,राजिम में अध्यनरत राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा कुमारी नंदिनी साहू ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की प्रावीण्यता सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। कुमारी नंदिनी साहू प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं अध्ययन में इनकी गहरी रुचि रही है। अध्ययन के अलावा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता निभाती रही। नंदनी की इस सफलता के लिए महाविद्यालय की संस्था प्रमुख डॉ सविता मिश्रा एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ समीक्षा चंद्राकर, क्षमा शिल्पा चौहान, प्रदीप टण्डन एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने नंदिनी साहू को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की जानकारी देना चाहेंगे कि गत वर्ष भी राजनीति विभाग के दो विघार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रावीण्यता सूची में अपना स्थान बनाया ।