कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने जो अहम फैसला लिया है आने वाले एक मई से 18 साल से अधिक के उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो यह अहम फैसला लिया है

कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने जो अहम फैसला लिया है आने वाले एक मई से 18 साल से अधिक के उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो यह अहम फैसला लिया है यह कहीं ना कहीं सभी के लिए लाभदायक साबित होगी। इसके साथ ही सभी युवाओं से में कहना चाहता हूं की 1 मई 2021 से टीका लगवाने हेतु स्वयं आगे आएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में चालू होने वाली है साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात है कि टीकाकरण के पूर्व रक्तदान आप अवश्य करें और लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित करे। भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद के सभी युवाओं से यह आह्वान करता है क्योंकि

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि टीकाकरण के पहले चरण से दूसरे चरण के मध्य के समयन्तारल एवं उसके पश्चात के भी कुछ सप्ताह तक रक्तदान नहीं किया जा सकता। अत: युवाओं से और सभी लोगो से मेरा आग्रह है कि समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए कोरोना टीकाकरण से पूर्व रक्तदान करें। जिससे वैश्विक महामारी से निपटने हेतु निकट भविष्य में महासमुंद जिला चिकित्सालयों में रक्त की पर्याप्तता बनी रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नरेश नायक ने कहा कि, “परिस्थितियों को ध्यान रखते हुये आज हमे अपने से होके लोगो को इसके लिए जागृत करना अति आवश्यक है इसलिए रक्तदान करके ब्लड बैंकों में कोरोना की विषम परिस्थिति में भी रोगियों को व जरूरतमंद लोगों को आवश्यक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस हेतु हम शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी युवा भाई साथियों व सभी नागरिकों से टीकाकरण से पूर्व रक्तदान करने के लिए आह्वान हम करते हैं।”