कुरुद. – भाजपा के नवनियुक्त मंडल और सोसाइटी अध्यक्ष ने कुरूद प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सीएम ने बधाई और शुभकामनाएं दी। पिछले दिनों कुरूद नगर नेशनल हाईवे स्थित विनायक स्टेटस में अमृतेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मंदिर के दर्शन के पश्चात सीएम श्री साय ने पदाधिकारियो से मुलाकात की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और सहकारिता में सोसाइटीयो का प्राधिकृत अधिकारियों से परिचय कराया गया ताकि संगठन को मजबूती मिलें। साथ ही नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूती देने के संबंध में चर्चा हुई। इसी क्रम में वृहताकार साख सहकारी समिति सोसायटी कुरूद के नव नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी प्रभात बैस, भाजपा कुरूद मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, भाजपा शहर संयोजक एवं संतगुरु घासीदास महाविद्यालय कुरुद जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष भोजराज चंद्राकार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती प्रदान करने उन्हें मन लगाकर काम करने प्रेरित किया। नई ऊर्जा से लबरेज पदाधिकारियों ने सीएम से मिलने के बाद ऊर्जावान महसुस कर रहे हैं।
