प्रमोद दुबे
महासमुंद – जिले के समर्थन मूल्य धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से मानक वजन से ज्यादा धान तौल में लिया जा रहा है औचक निरीक्षण पर निकले जिला पंचायत सदस्य महासुन्द एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने बावनकेरा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया जहाँ पाया कि किसानों से नये बोरी में 40.600 किलो ग्राम एवं पुराने बोरी में प्रति बोरी 40.700 किलोग्राम के स्थान पर 40.820 किलोग्राम से 40.900 किलोग्राम तक की तौल किया जा रहा था इस प्रकार प्रति बोरा 120 से 300 ग्राम तक अधिक तौल पाया गया ।
जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने किसानों को कहा कि तौल पर नजर बनाए रखें, अधिक तौल हुए किसानों को अतिरिक्त तौल को वापस करने कहा गया। साथ ही कहा कि समितियों में नियुक्त अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि किसानों का हो रहे शोषण पर तुरंत अंकुश लगाए।
