( सड़क मार्ग में ही है पुलिस थाना -जवानों को आवाजाही में हो रही परेशानी )
( गांधी नगर हाटबाज़ार से नर्सरी उद्यान तक सड़क हुई अंधकारमय )
किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद अपनी स्थापना दिवस के समय से ही विवादों के घेरे में रहते हुए प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों की हेड लाइन में बने रहने की आदत सी बना ली है ।उल्लेखनीय हैं कि गाँधी नगर के नवीन हाट बाजार से लेकर शासकीय उद्यान रोपनी तक की सड़क मार्ग की स्ट्रीट लाइट बंद है । विदित हो कि गाँधी नगर से लेकर शासकीय उद्यान रोपनी की सड़क के मध्य भाग में छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका का कार्यालय भी विराजमान है । विडंबना वाली बात यह है कि जिस नगर की नगरीय समस्याओं को निपटाने का जिम्मा पालिका प्रशासन का होता है उस ही पालिका के कार्यालय के सामने की सड़क खुद ही अंधकार से पीड़ित हो तो नगर पालिका के अन्य वार्डो की सड़कों की स्ट्रीट लाइटों का अंदाजा खुद बखुद लगाया जा सकता है । विचारणीय प्रश्न यह है कि इस ही सड़क के पीछे मुहायने में किरंदुल थाना पुलिस का कार्यालय भी स्थित है जिस से रात बिरात पुलिसकर्मियों का आना जाना लगा रहता है । साथ ही इस ही सड़क पर आर्सेलर मित्तल कंपनी के अपशिस्ट मटेरियल का परिवहन करने वाली बडी बडी ट्रकों की भी रात भर आवाजाही लगी रहती है जिस कारण उस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी अंधरे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।
