प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग द्वारा शहरवासियों की सुविधा और तालाबों को सरंक्षित रखने के उद्देश्य से करीब 4 माह पूर्व शुरू किए गए निर्माल्य रथ को शहर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शहर के नागरिक घरों में पूजा-अर्चना पश्चात विसर्जित की जाने वाली सामग्रियों को उक्त रथ में संग्रहित कर रहें है। इससे शहर के तालाब सरंक्षित हो रहें है। नागरिकों ने इस सुविधा के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग की प्रसंशा कर आभार जताया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने शहर के सभी नागरिकों से कहा कि अपने घरों की विसर्जित की जाने वाली पूजन सामग्री को तालाबों में विसर्जित करने की बजाय निर्माल्य रथ में संग्रहित करने की अपील की है।
