मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा संत गुरु घासीदास जयंती मे शामिल हुआ : अशवंत तुषार साहू।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद : भाजपा की सक्रिय सदस्य, किसान नेता अशवंत तुषार साहू मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा संत गुरु घासीदास जयंती अवसर पर आयोजित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के ग्राम तेंदुवाही, कुकरडीह, भोरिंग, मे शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुआ, पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर शुभाशीष प्राप्त किया और समस्त क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।तुषार साहू ने कहा कि घासीदास बाबा ने मनखे-मनखे एक समान, सदा सत्य बोलो, मांस मदिरा सहित अन्य कुरीतियों से दूर रहने व पंचतत्व से मानव जीवन की उत्पत्ति का बोध कराने जैसे कई संदेशों को लोगों तक पहुंचाया था। इस आयोजन के जरिए भी हम उनके संदेशों को आज की पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। शाम 4:00 बजे जैतखाम स्थल पर चौका मंगल आरती की। फिर जैतखाम में सफेद ध्वज फहराया गया। साथ में पंथी नृत्य की भी प्रस्तुति हुई।