शिकसा ने आओ भजे जय सतनाम का किया आयोजन ।

(बाबा घासीदास जी के विचारो को आत्मसात करना चाहिए: शिवनारायण)

 दुर्ग –  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर “आओ भजे जय सतनाम” का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति एवं टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा व राजगीत विंध्यवासिनी पांडेय सहा. शिक्षक मगरदा कबीरधाम ने प्रस्तुत कर किया  ।  सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया और कहा कि हमें बाबा घासीदास के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है इसमें ज्यादा से ज्यादा शिक्षक शामिल होकर अपनी प्रतिभा को पहचान दे रहे है।

तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपना अपना उदबोधन प्रस्तुत करते हुए शिकसा व कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया गया।   अंत में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सबका समीक्षा करते हुए अपनी बात रखे अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में रेखा पात्रे सहा. शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, शशिकला पाण्डेय उच्च वर्ग शिक्षक कुरुद भिलाई, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, शिवकुमार अंगारे से.नि. शिक्षक बंगला मटिया बालोद, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुडकई पेंडरा, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक खुर्सीपार भिलाई, नैना साहनी प्रधान पाठक गोढिहारी विलाईगढ, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, मदन लाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, सुधा उपाध्याय शिक्षिका सिहोरा म.प्र., सती मरकाम सहा.शिक्षक ढोंगईटोला कबीरधाम, पुष्पाजंलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगर ने गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर जांजगीर व हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर तथा आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक शिकसा ने किया।