फिंगेश्वर – फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा की उपस्थिति में विकासखंड फिंगेश्वर के सभी हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं संकुल के विद्यालयों में अपार आईडी जनरेशन की अध्ययन स्थिति पर चर्चा की . विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि अपार आईडी जनरेशन के लक्ष्य पूर्ण करने की संभावित तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है. जिसके लिए सभी शासकीय, अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में सतत मॉनिटरिंग कर प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली से बारहवीं तक सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के शत प्रतिशत विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र, छठवीं से बारहवीं तक निवास प्रमाण पत्र, नवमी से बारहवीं आय प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें. वहीं जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका अनुपलब्धता प्रमाण पत्र बनवाकर ग्राम पंचायत सचिव/जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी गरियाबंद में जमा करावे. कुछ विद्यालयों में यू डाइस पोर्टल में बच्चों की प्रविष्टि में कमी या अधिकता है उन्हें सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया. समस्त संकुल प्रभारी प्राचार्य, समन्वयक अपने संकुल के समस्त विद्यालयों का सतत निरीक्षण करें साथ-साथ गौरव गरियाबंद के अंतर्गत संचालित ऑनलाइन क्लास में सभी विद्यालय अनिवार्य से जुड़े व कमजोर बच्चों हेतु कार्य योजना बनाकर उपचारात्मक शिक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया. मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत निर्माण कार्य लघु व दीर्घ मरम्मत के स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति का निरीक्षण कर जानकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें. निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करें. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की सतत निरीक्षण करते हुए एस.एम.एस. के माध्यम से सभी विद्यालयों के लाभान्वित बच्चों की संख्यात्मक जानकारी प्रेषित करें. परीक्षा पर चर्चा 2025 में पंजीयन करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. अतः सभी विद्यालय के विद्यार्थी उनके माता-पिता, शिक्षकों का शत प्रतिशत का पंजीयन कराई जावें. वही शिक्षा विभाग के पोर्टल में लंबित अवकाश, कर्मचारियों के अद्यतन जानकारी की प्रविष्टि की जावे. साथ-साथ विकासखंड के सभी शिक्षक व कर्मचारी शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित आचरण संहिता का प्रमुख रूप से पालन करें. इस अवसर पर प्राचार्य एस.एस. कंवर, एम. आर. रात्रे, कमल पांडे, पूरनलाल साहू, के. आर. निषाद, संजय एक्का, नारायण सिंह ध्रुव, बघमार सर,नरेंद्र यदु,मनहरण यदु,चैतन्य यदु, कुमान सिंह ध्रुव,ओमप्रकाश सिन्हा, रामकुमार साहू,वर्षा नेताम, सिंधु साहू, मेघा ठाकरे, भोमिन हिरवानी, पुराणिक ध्रुव, दिनेश सोनी,भुवन यदु,नरेश साहू, असीम श्याम हरित, डगेश्वर ध्रुव, सूखेन साहू, अशोक सोनवानी, आशीष सेन,टोकेश साहू,गिरवर यदु, अनिल मेघवानी, भारती नामदेव मनीष देवांगन, चेतन गायकवाड़, नेतराम तारक सहित विकासखंड फिंगेश्वर के प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे.
