प्रमोद दुबे
महासमुंद – जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग महासमुंद के द्वारा आज गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर ग्राम मनबाय, ग्राम पंचायत सोनापुटी विकासखंड बागबाहरा में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया साथ ही सर्व समाज हेतु सहभोज का आयोजन किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुघासीदास जयंती के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग के द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष जिले के किसी एक अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम में आयोजित किया जाता है इसी क्रम में इस वर्ष यह आयोजन बागबहरा विकासखंड के ग्राम मनबय में आयोजित किया गया | कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार एवं छात्रावासी बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी जिसके अंतर्गत पंथी, कर्मा, एवं सुवा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता भी विद्यालयीन छात्रो के लिए आयोजित किया गया | भाषण प्रतियोगिता में समीर सोनवानी, ऋषभ बंजारे एवं लिसा दीवान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में समीर सोनवानी, ऋषभ बंजारे एवं सुहाना दीवान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया | इन छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरुस्कार रूपये 500, द्वितीय रूपये 300 एवं तृतीय रूपये 200 अथितियो के द्वारा दिया गया | सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु प्रोत्साहन स्वरुप रूपये 1000 की राशि आदिवासी कन्या आश्रम एवं प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बागबहरा के छात्राओं को दिया गया | कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि, सभी समाज के ग्रामीण जन एवं छात्र- छात्राओं ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
