वाड्रफनगर – बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद विद्यालय वाड्रफनगर के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में समाज को पांच मूल मंत्र दिए हैं जिसमें नशाखोरी, शिक्षा,जागरूकता, आपसी भाईचारा, मानव सेवा इन मूल मंत्रो को अपने से हमारा देश विकसित भारत के श्रेणी में आ जाएगा समाज में नशा की लत छोड़ने के लिए लोगों को पूर्व की भांति संयुक्त रूप से एक साथ भोजन करने एवं अपने इष्ट देवों की श्रद्धा भक्ति करने से दूर हो जाएगी जिससे परिवार में क्लेश काम होगा और न्यायालय में प्रकरण कम दर्ज होंगे दूसरा मूल मंत्र शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर लोग समाज व देश के विकास के लिए बेहतर कार्य कर पाएंगे वहीं आज हमारा समाज जागरूकता के अभाव में पिछड़ा है समाज में अधिक से अधिक सामाजिक संगठनों को आगे बढ़कर सामाजिक जागरूकता फैलाने में योगदान देना चाहिए।
जिससे समाज के अंदर स्थापित कुरीतियां दूर होगी, आज समाज एकांकी परिवार की ओर बढ़ गया है यही कारण है कि आपसी भाईचारा दूर होते चली गई है आज समाज को संयुक्त परिवार के रूप में फिर से स्थापित करने का समय आ गया है जब हमारा संयुक्त परिवार होगा घर के मुखिया का सम्मान होगा तो वह परिवार खुशहाल एवं क्लेश रहित रहेगा मानव सेवा समाज का सबसे हम एवं महत्वपूर्ण सेवा में माना जाता है सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं बनती है परंतु जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारियों की अच्छे सामान्य नहीं बन पानी से कार्यों के गुणवत्ता प्रभावित होते हैं और समाज को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने से वंचित होना पड़ता है ।
धार्मिक ग्रंथ गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने कर्म को सर्वश्रेष्ठ बताया है इसलिए हर एक व्यक्ति को समाज के उत्थान एवं राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिदिन कार्य करना चाहिए तभी हमारा देश विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेगा इसमें जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों अधिकारियों को समन्वय बनाकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना होगा ग्राम विकास के लिए होने वाले कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी एवं अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो तभी समाज का भरोसा बढ़ेगा इस दौरान काफी संख्या में महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता एवं सहायिका, समूह की महिलाएं, ग्राम पंचायत के सचिव, वनकर्मी, कृषि विभाग के अधिकारी -कर्मचारी, तहसीलदार वाड्रफनगर भारद्वाज, तहसीलदार चलगली, जनपद पंचायत सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन, जल संसाधन विभाग से सुरेंद्र राठिया, मनरेगा प्रोग्राम अधिकारी मनरेगा , वन विभाग एसडीओ अनिल पैकरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
