फिंगेश्वर – आज रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर अमितेश शुक्ल ने कहा जो शिकासेर बाँध है उसका पानी महासमुंद जिला में कोडार डेम से जोड़ने की जों काम (इंटर लिंकिंग) किया जा रहा है वो गलत है जबकि बीजेपी के घोषणा पत्र मे इंटर्लिकिंग की जिक्र नहीं है वर्तमान मे खुद शिकासेर बाँध का पानी सभी गांव तक नहीं पहुंच पाता है ऐसे में उसका पानी को बाहर लेजाना उचित नहीं है क्योंकि यहां के किसानों को ही पानी नहीं मिल पा रहा है तो बाहर क्यों भेजा जाए यदि उलट पानी का व्यवस्था करना है तो लोकल ही यहां के छोटे छोटे बाँध मे किया जाए ताकि यहां के गरियाबंद जिला के किसानों के इसको फायदा मिल सके यहां के किसानों का हित मार के ये कदम सही नहीं है हम भी चाहते हैं कि महासमुंद जिले की किसानों को भी उत्थान हो और वहां के विधायकऔर सांसद मिलकर वहां के किसानो के लिए प्रोजेक्ट बनाये वंहा भी बहुत से बाँध है जिससे किसानो की समस्या दूर हो सकती है। ऐशी कोई भी योजना नहीं बननी चाहिए जिसमे किसानो का आहित हो वर्तमान मे शिकासेर बाँध मे खुद पानी प्राप्त मात्रा मे नहीं हो पाता किसानो को रबी फसल नहीं मिल पा रहा है यदि दूसरे जगह पानी लें जाने की बात होंगी और श्याम भैया के विकसित किसानो का सपना उन्होंने संजोया था उसको तोड़ने का काम किया जायेगा तो आंदोलन करेंगे और अमितेश शुक्ल ने कहा राजिम विधानसभा के जनता किसानो के खिलाफ योजना का, हम पुरजोर विरोध करेंगे आने वाले समय मे इस आंदोलन को और उग्र किया जायेगा एवं जनता और किसानों के हक़ का आवाज़ उठाएंगे l
