

बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – इस समय बचेली नगर में दिनांक 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक संपूर्ण लॉक डाउन है। परंतु पर्यावरण कार्यकर्ता नंदिनी दीक्षित के प्रयास लगातार जारी हैं। नंदिनी पर्यावरण संरक्षण एंव संवर्धन को लेकर गंभीर हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उनकी मुहिम एक पेड़ शहीदों के नाम जिसमें वो हर महीने की 19 से 25 तारीख तक शहीदों के नाम पर पौधारोपण करती है। चूंकि इस समय लॉक डाउन है। परंतु नंदिनी अपने कार्य को निरंतर गति देने की मुहिम में जुटी हुई है। और प्रतिदिन पौधारोपण कर रही है। जबकि बीते 31 मार्च को लगी आग से कई पौधे प्रभावित हुए लेकिन इनका हौसला प्रभावित नहीं हुआ। इस भीषण गर्मी में भी पौधों के खाद, पानी व्यवस्था में समिति प्रयासरत हैं। आपको बता दें कि पाढा़पुर में वन, जल संरक्षण समिति के द्वारा विकसित किए जा रहे लघु वन आमोद अरण्य जिसकी शुरुआत 26 जुलाई 2019 को हुई थी। जिसमें हमारी एंव देश की सुरक्षा में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद जवानों के नाम पर पौधारोपण किया जा रहा है। शहीदों के प्रति लोगों की भावनाओं को पर्यावरण से जोड़ने का यह एक अनोखा अभियान है।
