आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ढोर्रा अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा किसानों का उत्साह।

देवभोग – आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ढोर्रा अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा किसानों का उत्साह,गोवर्धन मांझी ने दिलाया शपथ।समारोह के बहाने भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ढोर्रा में आज नव नियुक्त समिति अध्यक्ष नवल किशोर मांझी ने पद एवं गोपनीयता का शपथ लिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने समिति अध्यक्ष को शपथ दिलाया।इस मौके पर गोहरापदर मंडल के नव नियुक्त बूथ अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी पुनीत सिन्हा, बोधन नायक, लंबोधर साहू समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

समारोह के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन_ निकाय चुनाव को लेकर पार्टी एक तरफ बूथ स्तर पर अपनी टीम को सक्रिय कर रही है। नई नियुक्तियां भी हो रही है।इस शपथ समारोह में पहुंचते ही ढोर्रा ग्राम में विशाल स्वागत रैली निकाली गई थी।बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ ही भाजपा ने ग्रामीण अंचल का माहौल भगवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा था।