तुमगांव में 14 को रजत जयंती राज्योत्सव।

छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सुनील तिवारी देंगे प्रस्तुति।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – छग संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 14 न दिसंबर को तुमगांव के मीना बाजार में रजत जयंती राज्योत्सव मनाया जाएगा। जिसमें राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया जाएगा। आयोजित जलसे में छत्तीसगढ़ के फिल्म स्टार सुनील तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। छग 5 संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे, जीपी चंद्राकर, हेमसागर पटेल, वेगेन्द्र सोनबेर, दशरथ सिन्हा, अशोक कश्यप, डिगेश्वरी चंद्राकर और राधा बाई सिन्हा ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि इतिहास गवाह न है बिना संघर्ष किसी भी निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया न गया है। छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ के महासपूतों के सतत् संघर्ष का परिणाम है, जिसमें देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, साहित्यकार, छात्र, महिलाओं ने एकमत होकर संघर्ष किया। जेल यात्रा हो, संसद का घेराव हो, विधानसभा में पर्चा फेंकना हो, विधायक, सांसदों को जगाया गया। लगातार संघर्ष का परिणाम 01 नवंबर 2000 को राज्य निर्माण की घोषणा से पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि अब हम रजत जयंती राज्योत्सव मनाने जा रहे हैं। सबसे पहले 23 अक्टूबर 2024 राजधानी रायपुर से प्रारंभ रजत जयंती राज्योत्सव का शंखनाद हुआ। जिसमें राजधानी के सभी प्रमुख बाजारों में सैकड़ों छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रदर्शन किया, जिनमें राज्य आंदोलनकारी दाऊ जीपी चंद्राकर, अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद, दीनदयाल वर्मा, लालाराम वर्मा, बृजबिहारी लाल साहू, भुवनलाल पटेल, गोवर्धन वर्मा, गिरधारी ठाकुर, छत्रू साहू, वेगेन्द्र सोनबेर, चेतन देवांगन, श्यामूराम सेन, महेन्द्र कौशिक, गणपति पटेल, विमल ताम्रकार ने भाग लिया।