प्रमोद दुबे
महासमुंद – राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान योजना के भुगतान में आ रही कठिनाइयों के चलते भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व प्रदेश संयोजक अखिलेश दुबे, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग संचालनालय में डॉ गवई से मिलकर समस्याओं को अवगत कराया तथा जल्द ही समस्याओं के निराकरण करने की मांग की। डॉ. चोपड़ा ने डॉ गवई से कहा कि आयुष्मान योजना में पुरानी क्लेम हुई राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पुराने केस के क्लेम की राशि को धीरे धीरे कर के भुगतान किया जाए, परंतु नए क्लेम की राशि भुगतान को 20 दिनों के भीतरआवश्यक रूप से पूर्ण किया जाए, आयुष्मान केस को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है, जिसमें अस्पताल को बहुत दिनों बाद केस रिजेक्ट का सूचना दिया जाता है, जिससे अस्पताल वालों को आहत हो रहा है तथा आर्थिक क्षति पहुंच रही है। इस स्थिति में मरीज भी चले जाते हैं, जिनके केस क्लेम का शासन द्वारा रिजेक्ट कर भुगतान नहीं किया जाता। अगर केस क्लेम को रिजेक्ट किया जा रहा है तो मरीज के उपचार के दौरान ही सूचित कर दिया कि किस कारण से केस रिजेक्ट हो रहा है, जिससे उनको सुधार किया जा सके। इन सभी विषयों के साथ साथ आयुष्मान योजना की और कई समस्याओं को डॉ गवई के समक्ष अवगत कराया गया, तथा सभी विषयों के निराकरण की बात कही गई।
