प्रमोद दुबे
महासमुंद – राइस मिल्स एसोसिएशन महासमुंद की जिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक शासन से पूर्व वर्षों का संपूर्ण भुगतान प्राप्त नहीं होता तब तक जिले का कोई भी राइस मिलर पंजीयन अनुबंध या धान उठाव नहीं करेगा ।इसी तारतम्य में शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य जिले के समस्त मिलर्स 9 दिसंबर सोमवार को महासमुंद जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देंगे। आश्चर्य इस बात का है कि मिलर्स को इतनी बड़ी राशि देय होने के बावजूद शासन की चुप्पी सोचनीय है। बैठक में महासमुंद, बागबाहरा पिथौरा, बसना और सरायपाली के मिलर्स काफी संख्या में उपस्थित थे। अचानक बैठक में विधायक राजू सिन्हा भी पहुंच गए। उन्होंने भी मिलर्स की मांगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
