प्रमोद दुबे
महासमुंद – भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व पिटियाझर सोसायटी अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि प्रदेश की साय सरकार किसानों के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धान की एक. एक दाना खरीदना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के जीवन में समृद्धि, आत्मानिर्भरता,विकास और खुशहाली के लिए योजनाएं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार किसानों को संपन्न बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। श्री साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। विष्णुदेव सरकार में धान खरीदी की सफलता से कांग्रेस नेता बेचैन हैं। इसलिए धान खरीदी को लेकर अनर्गल बयानबाजी कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेसियों को अपने कार्यकाल पर एक नजर डालनी चाहिए। भूपेश बघेल के कार्यकाल में खेत की मेड़ का रकबा घटाकर कम धान खरीदा गया। वहीं, अनावरी बढ़ाकर किसानों को मुआवजा से वंचित किया गया। श्री साहू ने कहा कि किसान भाइयों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं साय सरकार पंजीकृत कृषकों का है। क्योंकि, एक. एक दाना धान खरीदने प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ी तो धान खरीदी की समय भी सरकार बढ़ा सकती है। कोई भी किसान धान बेचने से वंचित नहीं होगा।
