राजस्व विभाग के किसी भी बाबू को न दें पैसे : चोपड़ा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि  एसडीएम कार्यालय परिसर में राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। बता दें कि पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा और साथियों द्वारा प्रत्येक बुधवार को राजस्व विभाग संबंधी छोटे बड़े प्रकरणों की समस्याओं से पीड़ित लोगों की बात सुनी जाती है, जिसके पश्चात् विभागीय अधिकारी से मिलकर उन समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की जाती है। डा. चोपड़ा ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं को बुधवार को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय परिसर में आकर डॉ चोपड़ा के समक्ष रखे। जिसके बाद प्रकरणों के अध्ययन के पश्चात् संबंधित अधिकारी से मिलकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।