नगर के समाजसेवीयो ने कोरोना संक्रमितों के लिए दान किया प्लाज्मा और रक्त
नवापारा राजिम-नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ किया है गोबरा नवापारा के कुछ समाजसेवीयो ने रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान महादान है। इसी कड़ी में गोबरा नवापारा नगर के अनेक सेवाभावी व्यक्तियों ने शनिवार को नगर के सामुदायिक भवन छोटे गार्डन में लगभग 20 से भी अधिक लोगों ने कोरोना से संक्रमितओं के लिए रक्त और प्लाज्मा का दान किया ।समाजसेवियों का मात्र एक ही उद्देश्य है कि उनके रक्त और प्लाज्मा से किसी गरीब की जान बचाई जा सके इस कोरोना महामारी में किसी भी हॉस्पिटल में ना तो मरीज के लिए बेड मिल पा रहा है और नहीं ऑक्सीजन इस विषम परिस्थिति में समाजसेवियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक ग्रुप बना कर रक्तदान और प्लाज्मा दान करने की योजना बनाई ।
शनिवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर नगर के सेवाभावी लोगो की तरफ से नेहरू घाट स्थित समुदायिक भवन में रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें 20 महादानियों ने रक्तदान किया उनमें शुभम टाटिया,सुनील पारख,उमेश जैन लालवानी,राहुल जगवानी,कृष्णा मेश्राम(पत्रकार)शुभम पारख,श्रेयांश भंसाली,
अंकित गोलछा,भावना यश अग्रवाल,प्रियेश शाह,अर्पित जैन,भारत बंगानी,आशीष सुंदरानी,अंकित चौधरी,अतुल सुंदरानी,खुश जैन लालवानी जैन,भरत नागवानी,नवीन बोथरा शामिल है। यह खून कितने ही लोगों को नई जिंदगी देने में मदद करेगा। रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बना।युवाओं की इस टीम का नगर सहित अनेक शोशल मीडिया में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। नगर के प्रबुद्ध जनों ने इस प्रयास की सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि रक्तदान शिविर लगाकर जरूरत मंद लोगो को रक्त देना सरहानीय कदम है।जिससे जनसेवा की जा सके और उन्होंने इसी मकसद से रक्तदान किया है।इस पूरे कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सीएमओ श्री राजेन्द्र पात्रे, नगर पालिकाध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी,नोडल अधिकारी श्री राहुल थवानी सहित डॉ.महेंद्र साहू का अहम योगदान रहा।
