जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

कोपरा – शनिवार सुबह लोहरसी के एक युवक की जंगली सुअर को मारने के लिए खेतो की मेड़ो में लगाये करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में खेतों की मेड़ो में करंट लगाने वाले 4 आरोपियों को पांडुका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांडुका थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरसी के युवक नूतन साहू पिता नीलकंठ साहू उम्र 25 वर्ष शनिवार अलसुबह गांव के लक्ष्मीकांत साहू व गैंदलाल साहू के साथ खेतो में लगे अपनी धान की फसल को देखने ग्राम कपसीडीह से लगे खार में गया था। जहां ग्राम कपसीडीह के 4 ग्रामीण द्वारा जंगली सुअर को मारने के लिए खेतो की मेड़ो में तार बिछाकर बोरवेल के कनेक्शन से जोड़ दिया था। जिसके चपेट में मृतक नूतन साहू आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए भेज दिया। वही पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में ग्राम कपसीडीह के खेमन ध्रुव, चैतू साहू, गैंदलाल तारक, बिरझु साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन चारों के द्वारा ही जंगली सुअर को मारने के लिए शुक्रवार की देर शाम लगभग 8 बजे खेतों की मेड़ो में तार बिछाकर उसमे विद्युत प्रवाह किया गया थ।