बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा – कार्यकर्ता श्रमिकों से मिलकर संगठन की नीतियों व सिद्धांतों की जानकारी देंगे। भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ इन दिनों अपने स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह समारोह 23 जुलाई 1924 से प्रारंभ हुआ है जो 23 जुलाई 1925 तक चलेगा इसमें सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत एक से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क पखवाड़े का आयोजन किया गया है भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ने आगे बताया कि भामसं के 70वें वर्ष पर एक दिसंबर से प्रारंभ हो रहे श्रमिक संपर्कपखवाड़े में संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बीच भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता जाकर संगठन की नीतियों, सिद्धांतो की जानकारी देने वाले पत्रक का वितरण करेंगे व श्रमिक क्षेत्र से संपर्क साधेंगे, इस हेतु जिले के सभी विकासखंडों में व्यापकश्रमिक संपर्क पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सभी विकास खंडों में 1 दिसंबर सेकार्यकर्ता इस कार्य में लग चुकें हैं।
स्मरणीय है कि भारतीय मजदूर संघ ने देश के श्रमिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिकानिभाई है। वर्ष 1991 में डंकल प्रस्ताव, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आदि के खिलाफ पूरे देशभर में धरना प्रदर्शन कर मजदूरों में जन-जागरण किया था। वर्ष1995 में जंतर-मंतर मैदान दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ ने विशाल प्रदर्शन किया था, 16अप्रैल 2001 में डब्ल्यू. टीओ. के विरोध में तोड़ो-मोड़ो और छोड़ों के नारे के साथ दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ द्वारा विशाल जुलूस रामलीला मैदान से निकालकर संसद भवन परप्रदर्शन किया था, जिसमें लाखों की संख्या में मजदूरों ने भाग लिया था। वर्ष 2008 मेंभारतीय मजदूर संघ की पहल पर असंगठित मजदूरों के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाओंवाला कानून व नियम बनाया गया, जिसका लाभ आज देशभर के असंगठित क्षेत्र के मजदूरोंको प्राप्त हो रहा है। जिला मंत्री ने आगे बताया कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के केवल आर्थिक अधिकारों के लिये ही संघर्ष नहीं करता बल्कि राष्ट्रहित व सामाजिक हित में भी गतिशील रहता है। यही कारण है कि यह देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है।ईसी तारतम्य में आज खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सभी को श्रमिक संपर्क पखवाड़ा 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाए जाने के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई और फिर सभी संघ के सदस्यों ने भारतीय मजदूर संघ से संबंधित पत्रक का वितरण श्रमिकों के बीच जाकर किया और उन्हें भारतीय मजदूर संघ की रिती निती से अवगत कराया। ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग, उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन उपाध्यक्ष रजनीश जरयाल, महेन्द्र साहू, बीपी कश्यप संजय यादव, एस पांडेय, एवं अन्य संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।
भारतीय मजदूर संघ का’ श्रमिक संपर्क पखवाड़ा’ 01 दिसंबर से प्रारंभ।
