राजिम। शासन द्वारा सुझाए जा रहे कोरोना वायरस से नियंत्रण एवं बचाव के कारगर उपायों में से कोरोना टीकाकरण अधिक महत्व पूर्ण है
।इसी कड़ी में शासन द्वारा फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण पश्चात 45वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को प्राथमिकता में लेते हुए 01अप्रैल 2021 से टीकाकरण कराया जा रहा है लेकिन ग्राम बकली के 45वर्ष से अधिक आयु के 491में से 228व्यक्तियों द्वारा टीकाकरण नहीं कराया जाना ग्राम पंचायत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है ।एक ओर कोरोना संक्रमण से गांव हॉटस्पॉट बना हुआ है दूसरी ओर नागरिकों द्वारा टीकाकरण नहीं कराना गांव के घातक हो सकता है ।कोरोना टीकाकरण नहीं कराने वाले नागरिकों को जागरुक करने में सरपंच,सचिव व स्थानीय अमला ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है ।जबकि कोरोना टीकाकरण का प्रचार प्रसार मुनादी,दीवाल लेखन व पेंटिंग के माध्यम से कराया गया है।आज दिन शुक्रवार को जनपद पंचायत के अधिकारी गण,हल्का पटवारी,सरपंच,सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच,पंचगण ,पंचायत सचिव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों का बैठक ग्रामीण जनों को जागरुक करने के लिए रख गया ।बैठक उपरांत ग्राम के सभी चौक चौराहों में माइक लगाकर जनपद के अधिकारी गण व सरपंच प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीण जनों से टीकाकरण कराने व किसी भी प्रकार के झूठे अफ़वाह या भ्रामक खबर से दूर रहने का अपील किया गया। उक्त कार्य में जनपद पंचायत के अधिकारी श्री नूतन लाल साहू समाज शिक्षा संगठक, श्री विनोद त्रिवेदी करारोपण अधिकारी, श्री सुमित गोस्वामी उप अभियन्ता, हल्का पटवारी श्री विकास सिंह ठाकुर ,सरपंच श्रीमती करेलिया कुर्रे ,सरपंच प्रतिनिधि श्री मुन्ना कुर्रे,उप सरपंच श्री मनीराम मिरी,वार्ड पंच श्री हीराधर साहू,श्री गोपी विश्वकर्मा, श्री केशोराम ध्रुव,पंचायत सचिव विकास साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती इंद्राणी बंजारे, श्रीमती मनटोरा बंजारे ,श्रीमती यशोदा घृतलहरे सहायिका श्रीमती असलीबाई ,श्रीमती नथिया बाई ,श्रीमती संतोषी बाई व मितानिन श्रीमती त्रिवेणी मिरी, श्रीमती गुमेश्वरी साहू,श्रीमती पुष्पा मिरी, श्रीमती नंदनी साहू, श्रीमती ललिता घृतलहरे सम्मिलित थे।
