लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – विकासखण्ड बसना के ग्राम बाउलीघुटकरी में 44.26 लाख रुपये की लागत से लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण कार्य के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज भूमि पूजन का कार्यक्रम श्री ओ.पी. चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक महासमुंद,  टिकेलाल साव सांसद प्रतिनिधि महासमुंद,  विद्याचरण चौधरी,  सीताराम ठाकुर,, सरपंच  मनोहर बिंझवार, प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि  एफ.आर. कश्यप, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी  भीमराव घोड़ेसवार,  वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  दिलीप सिंह दीवान, सर्वेयर  यशवंत ठाकुर उपस्थित थे।भूमि पूजन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हुआ, जो क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराएगा। लघुत्तम सिंचाई तालाब के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को जल संरक्षण में मदद मिलेगी, और कृषि उत्पादकता में सुधार होगा। इस परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कृषि अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।