कोरोना से बचें घर पर रहें और टीकाकरण जरूर कराये:- संतोष पूरी गोस्वामी अधिवक्ता एवं स्वतंत्र वार्ड पार्षद
जामगांव:-वर्तमान में कोरोना के भयावह स्थिति तथा विषम परिस्थितियों को देखते हुए अधिवक्ता/नोटरी एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड नम्बर 04 के स्वतंत्र पार्षद संतोष पूरी गोस्वामी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है और कहा है कि सभी लोग कोरोना से बचें घर पर रहें टीकाकरण जरूर कराये तभी कोरोना पर विजय पाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे व इस विषम परिस्थिति में शासन प्रशासन का सहयोग करे। इस संकट के समय मे हम् सभी को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुवे अपने अंदर जागरूकता हमें स्वंय से लाना हैं l श्री गोस्वामी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील कर 45 वर्ष से अधिक उम्र के तथा 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने हेतु आग्रह भी किया व कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में कोविड-19 का टीका अत्यंत आवश्यक है जो इस बीमारी से लड़ने में हमारी मददगार है। कोरोना अभी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है।उन्होंने आगे कहा कि यह समय किसी भी प्रकार की राजनीति करने का समय नही है हम सभी को मिलकर एकजुट होकर इससे लड़ने का समय है, हम सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है।उन्होंने आम लोगो से अपील की है कि सभी अपने अपने घर मे रहे सुरक्षित रहे,अत्याधिक आवश्यक होने पर जब भी घर से बाहर जाये तो मास्क लगाकर जाये, सामाजिक दूरी का पालन करे,अपने हाथ को बार बार साबुन से धोये या सेनेटाइजर से सेनेटाइज करे,कोरोना जैसे भयंकर महामारी से बचने का यही एक मात्र उपाय हैं, इसलिये सभी लोग सावधान रहे घर पर रहे और सुरक्षित रहें।
