कोरोना महामारी के रोकथाम में सरकार की उदासीनता के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास में धरना दिया…

नवापारा राजिम / भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कोरोना महामारी के रोकथाम में सरकार की उदासीनता के खिलाफ अपने निवास पर एक दिवसीय धरना दिया तथा वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 1 महीने से छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति अत्यंत भयानक हो गई है। संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अस्पतालों और कोविड सेंटरों में बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर एवं जीवन रक्षक दवाइयों के लिए मारामारी हो रही है।  प्रदेश मेे एम्बुलेंस कि पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सरकार ने जो हेल्पलाईन नंबर जारी किए हैं उन नंबरों पर कोई फोन उठाता नहीं है। इस स्थति में लोग बेमौत मारे जा रहें हैं।

श्री बजाज ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के लोग इलाज और दवाइयों के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, दवाइयों की कालाबाजारी हो रही है। प्रदेश की दुखियारी जनता योद्धाओं को खोज रही है उन्होंने कहा कि “दुखयारी जनता खोजत हे दुवारी दुवारी, तेरह योद्धा मन कहां लुकाय हव संगवारी”