(शिक्षक वर्ग से शशिकला पाण्डेय व विद्यार्थी वर्ग से नैना निषाद प्रथम)
दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर शिक्षक व छात्रों के लिये भव्य शिकसा द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के सयोजन में किया गया जिसमें लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने द्वार को रंगोली से सजाया गया। संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस सभी प्रतिभागी एक से बढ़कर एक रंगोली बनाया था जिसका निर्णय करने में काफी समय लगा कि परिणाम इस तरह है। शिक्षक वर्ग से प्रथम स्थान शशिकला पाण्डेय उच्च वर्ग शिक्षक कुरुद भिलाई जि.दुर्ग, द्वितीय स्थान छाया साहू शिक्षक डूमरपारा जिला सक्ति व तृतीय स्थान शिल्पी राय शिक्षक कुआंगोदी जिला बालोद वही विद्यार्थी वर्ग से प्रथम स्थान नैना निषाद पारागांव अभनपुर जि.रायपुर, द्वितीय स्थान सूर्यकांत वर्मा परसदा 05 (सोंठ)अभनपुर जि.रायपुर व तृतीय स्थान फाल्गुनी साहू ग्राम राॅवड पो.परसदा (जोशी) वि.खं.फिंगेश्वर जि.गरियाबंद रहे।
संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने बताया कि इन सभी को पुरस्कार वितरित 05 जनवरी 2025 को होने वाले शिकसा महोत्सव कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किया जायेगा इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना पुरस्कार ग्रहण कीजिए । इस अवसर पर प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष हर्षा देवांगन, प्रीतिचंद्र मल्लिका, विनोद डडसेना, महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद देवांगन, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, सहसचिव उषा भट्ट, सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य व टीकाराम सारथी”हसमुख” संयुक्त सचिव पुष्पाजंलि ठाकुर, प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी, महासचिव संध्या पाठक, संगठन मंत्री बुधनी अजय, सरोजनी साहू कार्यक्रम प्रभारी व जिलाध्यक्ष जांजगीर विजय कुमार प्रधान,महासचिव रामलाल कोशले, जिलाध्यक्ष दुर्ग होरीलाल चतुर्वेदी, महासचिव संगीता चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह, मनोज कुमार गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य ने सभी को बहुत बहुत बधाई दिया।
