खामियां मिलने पर नोटिस जारी करने की तैयारी।
महासमुन्द – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय गठित संयुक्त जांच टीम ने बिरकोनी स्थित औद्योगिक इकाइयों मेसर्स 9एम एवं मेसर्स एएसजी इंटरप्राइजेस का निरीक्षण किया।

जांच दल में जिला परिवहन अधिकारी श्री राम कुमार ध्रुव, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री मोहन साहू, श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री मनीष कुंजाम (जिला बलौदाबाजार) एवं पर्यावरण विभाग से श्री एस.के. चौधरी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत इन इकाइयों का निरीक्षण किया।

श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न खामियां पाई गईं, जिन पर संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
