किसानों की सहुलियत के लिए समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था।

जिले के 130 केंद्रों में 10 हजार तक की राशि निकासी की सुविधा।

किसानों को बैंक तक भाग दौड़ से राहत।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की संवेदनशील पहल पर किसानों के लिए समितियों में ही राशि निकासी के लिए माइक्रो एटीएम की सुविधा दी गई है। जहां किसान खाते में पैसा आते ही 10 रुपए तक निकासी कर सकते है। इससे बेवजह भागदौड़ से छुटकार मिलेगी और किसानों को समिति में ही राशि मिलेगा। जिले में धान खरीदी समितियों में किसानों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के द्वारा सभी 130 समितियों में नई व्यवस्था की गई है। इसमें धान बेचने के तुरंत बाद लगभग दस हजार रुपए तक की राशि का भुगतान हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के द्वारा इस बार 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि महासमुंद जिले के 130 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। वहीं इस बार किसानों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है, जिसमें माइक्रो एटीएम सभी धान खरीदी केन्द्रों में लगाया गया है। इसके माध्यम से किसानों को सुविधा मिलेगी। धान बेचने के बाद 10 हजार रुपए तक की नगद राशि किसान माइक्रो एटीएम के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके साथ ही 10 हजार रुपए तक जमा करने की भी सुविधा माइक्रो एटीएम के माध्यम से दी गई है।

जिले के महासमुंद विकासखंड अंतर्गत कृषि एवं साख सहकारी समिति झालखम्हरिया में माइक्रो एटीएम की सहायता से किसान नगद राशि का आहरण कर रहे हैं। समिति में आए किसान संतूराम साहू, ग्राम मोंगरा ने बताया कि इससे पहले अगर तत्काल पैसे की जरूरत होती थी तो सहकारी बैंक की लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता था।