विधायक ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की मुलाकात।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को ग्राम बम्हनी व ग्राम बेलसोंडा स्थित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं से संबंधित चर्चा भी की। वहीं सोसाइटी कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में निर्देशित कर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं इस दौरान नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों का शपथ ग्रहण भी हुआ। बता दें कि पूरे प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी चल रही है। किसान समितियों में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम बम्हनी व ग्राम बेलसोंडा स्थित सोसाइटी पहुंचे। इस दौरान नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद सोसाइटी का निरीक्षण किया। धान खरीदी से संबंधित की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सोसाइटी में धान बेचने आए किसानों से उन्होंने मुलाकात की। उनके साथ फसल धान खरीदी से संबंधित चर्चा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, भाजपा नेता रमेश साहू, बम्हनी सोसाइटी अध्यक्ष रामेश्वर पांडे, बेलसोंडा सोसाइटी अध्यक्ष योगेश पटेल, बम्हनी ग्राम सरपंच डिगेश्वरी साहू, बेलसोंडा ग्राम सरपंच भामिनी चंद्राकर, गोविंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।