बिजली संकुल में प्राचार्य ने संस्था प्रमुखों की बैठक ली।

फिंगेश्वर :– संकुल केंद्र बिजली में संकुल प्राचार्य पूरनलाल साहू ने संकुल समन्वयक भुवन यदु की उपस्थिति में सभी संस्था प्रमुखों आवश्यक बैठक लेकर परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण उपलब्धि अपार आई डी, एवं यू डाइस विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी.इस अवसर पर परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के बारे में जानकारी देते हुए संकुल प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित होने वाला एक मूल्यांकन है. इसका मकसद छात्रों के विषय वस्तु के ज्ञान के अलावा उनके आलोचनात्मक, सोंच, समस्या समाधान और विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन करना है. यह कौशल का विकास करने में मदद करता है.

Ad

परख के जरिए मानदंड, मानक और दिशा निर्देश तय किए जाते हैं. यह परीक्षा तीसरी, छटवी एवं नवमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए होगा.अतःसभी विद्यालय में विद्यार्थियों को इनकी नियमित रूप से तैयारी कराई जावे. वहीं अपार आई डी के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि अपार जिसका अर्थ स्वचालित स्थाई शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री है.यह एक विशेष पहचान प्रणाली है जो भारत के सभी छात्रों के लिए डिजाइन की गई है. यह पहल भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए एक राष्ट्र,एक छात्र आईडी कार्यक्रम का हिस्सा है जो 2020 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अपार आई डी को अकादमी बैंक आफ क्रेडिटस और डिजिटल लॉकर से जोड़ा गया है जो एक ऑनलाइन संग्रहण प्रणाली है.जहां छात्र सुरक्षित रूप से अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज परीक्षा परिणाम,और शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.उन्होंने आगे बताया कि अपार आईडी शाला में अध्ययनरत पहली से बारहवीं तक सभी विद्यार्थियों का बनाया जाना है. अतःअपार आईडी बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को शाला की यू डाइस में दर्ज नाम के साथ आधार कार्ड में दिए गए नाम, पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि एवं स्पेलिंग को सही सही मिलान करने के पश्चात अपडेट करने के बाद ही अपार आई डी जनरेट होता है.

Ad

साथ साथ उन्होंने कहा कि कितने विद्यार्थियों की अपार आई डी बना है एवं कितने लोगों का नहीं बना है व अपार आई डी जनरेट करते समय आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली.साथ साथ शाला के दर्ज संख्या के अनुरूप बच्चों की संख्या यू डाइस पोर्टल में अपलोड करने हेतु निर्देशित किए. वही परख में चयनित आब्जर्वर को 3 एवं 4 दिसंबर को किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृति नहीं होगी. 15 नवंबर से 20 नवंबर के मध्य विनोबा एनजीओ द्वारा प्राथमिक स्तर के बच्चों का आकलन संबंधित मासिक परीक्षा का आयोजन ओ.एम.आर. शीट के माध्यम से ली जाएगी जिसका परख सर्वेक्षण ओ.एम.आर. शीट की भी अभ्यास हो सकेगी. 16 नवंबर को जिला गरियाबंद में संयुक्त संचालक महोदय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की जावेगी अत समस्त संस्था प्रमुख परख एवं अपार आई डी के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी एकत्र कर तैयारी पूर्ण कर ले. इस अवसर पर प्राचार्य याचना जोशी, प्रधान पाठक गुलाबचंद साहू,विरेन्द्र साहू, लता ध्रुव रंजना,ढीढी, विद्या बोरझा, नंदकुमार यादव, टिकेंद्र यदु,ऋषि वल्लभ सेन,मन्नू राम ध्रुव वीरेंद्र यदु,बिसरु राम निषाद एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।