छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक चोपड़ा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – छठ पूजा के अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा ने छठ पूजा में शहर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर तालाब घाट पर आए सभी लोगों को बधाई देते हुए सभी के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।

Ad

डॉ चोपड़ा ने कहा कि यह त्योहार प्रकृति और संस्कृति की झलक दिखाने वाला पर्व है, जो देशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और बड़ी संख्या में छठ पूजा में शामिल हुए। डॉ चोपड़ा ने कहा कि छठ पर्व त्योहार के दौरान, लोग नदियों और तालाबों के तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मईया की पूजा करते हैं। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय. खाय से शुरू होता है, जिसमें शुद्धीकरण और तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। छठ पूजा के महत्व को देखते हुए रेलवे ने त्योहारों में भीड़ को देखते हुए पांच सौ से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है, जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा हो और लोग छठ पर्व अच्छे से मना पाएं। इस दौरान पार्षद देवीचंद राठी, भरत खत्री, महेंद्र सिका, विक्की गुरुदत्ता, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद महेंद्र जैन, पार्षद राजू चंद्राकर, अरविंद प्रहरे और बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे।

Ad

छठ घाट पहुंचकर युकां प्रदेश महासचिव ने की व्रतियों से भेंट नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू शुक्रवार को महामाया तालाब छठ घाट पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने छठी मईया की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा व्रतियों से भेंटकर छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री साहू ने कहा कि चढ़ते सूरज से जुड़ी संभावनाओं पर मुग्ध रहने वाली इस दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ ढल रहे सूर्य को भी पूरी कृतज्ञता के साथ अपनी श्रद्धा निवेदित करने की परंपरा है। प्रकृक्ति को समर्पित चार दिवसीय महापर्व छठ के दौरान आज सूर्य की प्रातः आराधना का दिवस है। उन्होंने व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह व्रत लोगों के बीच भेदभाव को मिटाने वाला है। इस पर्व में गन्ने की महत्ता पर उन्होंने कहा कि मीठे गन्ने की तरह बोली. भाषा में मधुरता व संबंधों में मिठास तथा हर समाज में भाईचारा, आपस में सौहार्द्रता बना रहे छठी मईया से यही प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने भोजपुरी समाज के भाइयों से भी भेंट कर व्यवस्थाएं देखी।

नपाध्यक्ष राशि घाट में छठ व्रतियों व समाजजनों को दी पर्व की बधाई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग व पूर्व नपा उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग ने गुरुवार को अध्यं देने के लिए महामाया तालाब घाट में पहुंची व्रती महिलाओं को बधाई देने के लिए पहुंची। उन्होंने भी व्रतियों के साथ पूजा अर्चना की और सभी व्रतियों के साथ भोजपुरी समाजजनों को छठ पर्व की बधाई दी।