विप्रजनों का आंवला नवमी भोज कल।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद । स्थानीय छतीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कार्तिक मास शुक्ल नवमी तिथि 10 नवम्बर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक परशुराम सेवा समिति सदन मचेवा हेलीपेड के पास ग्राम मचेवा में आंवला नवमी लक्ष्मी पूजन पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है।

Ad

इस दिन का किया हुआ पूजा पाठ और दिया हुआ दान पुण्य अक्षय हो जाता है। इसलिए इस का नाम अक्षय नवमी है। गौ, भू, अन्न और वस्त्राभूषण का किया हुआ दान यथासम्भव इन्द्रत्व नराधिपत्य का फल देता है और ब्रम्हहत्या जैसे महापाप भी मिट जाता है। प्रमोद तिवारी अध्यक्ष छतीसगढ़ी ब्राह्मण समाज महासमुंद ने समस्त विप्रजनों को उक्त तिथि में पूजा पाठ कर भोजन प्रसादी प्राप्त करने का विनम्र अनुरोध किया है।

Ad