सेम्हरतरा के शिक्षकों व युवाओं ने ऑक्सीजन सिलेंडर दान किया…
कोरोना संक्रमण वर्तमान में लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो,इसलिए ग्राम सेम्हरतरा के शिक्षकों व युवा साथियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम के लिए 1 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया गया. शिक्षकों व युवा साथियों ने कहा.. अंचल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए अस्पताल को सौंपी गई सिलेंडर कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास है. इस विपदा की घड़ी में समाज की सेवा करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैं. इस अवसर पर सुदर्शन साहू(शिक्षक), राधेश्याम साहू(व्यख्यता) दीनदयाल साहू(शिक्षक),मोहनज्योति साहू(व्यख्यता)मिथिलेश साहू, जिनेन्द्र साहू,जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अधिकारीगण एम. आर. सोनी, कपिल नायक, रेवतीरमन साहू, अभय साहू उपस्थित थे।