श्रवण साहू
कुरूद – डेनियल पब्लिक स्कूल मंदरौद में दीवाली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राउत नाचा एवं सुआ नित्य की मनमोहक प्रस्तुति दी ।

साथ ही स्कूल के बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने और इसके महत्व बताने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश कुमार साहू थे। अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख मुकेश कुमार साहू ने की एवं विशिष्ट अतिथि उपासना पवार शामिल हुए।

इस दौरान आकर्षक और पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने राउत नाचा, सुआ नृत्य, गौरी-गौरा जैसे नृत्य किए। वहीं बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों में बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान पूलचंद साहू, देवेंद्र कुमार साहू एवं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
