श्रवण साहू
कुरूद – कुरूद ब्लॉक के पटाखा व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की, जिसमें पटाखा विक्रय के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किया। थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने कहा कि सभी पटाखा दुकानों को एक सुनिश्चित जगह खुले मैदान में लगाने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

बैठक में जोर देकर कहा कि पटाखा व्यवसायियों को पर्यावरण संरक्षण के दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना होगा। प्रशासन ने पटाखा बेचने और खरीदने के लिए कई सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा बनी रहे। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि लाइसेंस धारक व्यवसायी ही पटाखों का विक्रय कर सकेंगे, और उन्हें निर्धारित समय तक ही दुकान संचालन की अनुमति होगी।

इसके अलावा, किसी भी अवैध गतिविधि या प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से निर्देशित किया कि पटाखा दुकानें आवासीय क्षेत्रों से दूर लगाई जाएंगी। यह कदम संभावित हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी पटाखा व्यवसायियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को उच्चतम स्तर की सुरक्षा उपाय अपनाने होंगे। इस बैठक में फटाका व्यापारी संघ के हरीश केला, तुला राम चंद्राकर, अतुल केला, प्रकाश धीवर, योगेश चंद्राकर, रामचन्द्र रतलामी, खिल्लू देवांगन, राजा धीवर, नोहर साहू, किस्मत कुर्रे, खिलावन सिन्हा, आशीष ठाकुर सहित अन्य मौजूद।
