हाईस्कूल रावड से 12 स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण।

Ad
Ad

राजिम:– भारत स्काउट एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा गाइड दिनांक 3 से 7 अगस्त तक तथा स्काउट दिनांक 9 से 13 सितंबर 2024 को स्थान राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर जिला रायपुर में आयोजित किया गया था संस्था के प्राचार्य चैतन्य कुमार यदु ने बताया कि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के विशेष मार्गदर्शन राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत एवं जिला सचिव रोमन साहू डी ओ सी स्काउट गाइड के मार्गदर्शन एवं स्काउट प्रभारी चैतन्य कुमार यदु गाईड प्रभारी योगिता यादव के निर्देशन में जांच परीक्षा में हाई स्कूल रावड के 6 स्काउट तेजेस दास मानिकपुरी कुशल यादव मोहित कुमार निषाद रोहित कुमार साहू मनीष कुमार साहू लिलेश्वर साहू 6 गाइड यामिनी साहू वंदना साहू मुस्कान निषाद चांदनी साहू युक्ति पटेल कामिनी साहू सम्मिलित हुए।

Ad
Ad

जिसमें सभी 12 शत प्रतिशत स्काउट गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जो की गरियाबंद जिले में 2024 में सबसे ज्यादा राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण संस्था बना इन सभी छात्रों को हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में 10 अंक बोनस भी प्राप्त होगी इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष  टीकम सेन जी के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सभी ने राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण कर स्वयं का परिवार का संस्था का ग्राम का नाम रोशन किया इससे हम सब शाला परिवार गौरवान्वित हुए ऐसा ही जीवन में तरक्की करते रहने शुभकामनाएं संदेश दिए ग्राम सरपंच हलधर साहू एवं उपसरपंच श्री दीपक राम साहू जी ने भी सभी स्काउट गाइड एवं शाला के शिक्षक को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आप सब ने अपने संस्था और ग्राम का नाम रोशन किया इसके लिए हम सब गौरवान्वित हुए इसके साथ संस्था के व्याख्याता वर्षा देवांगन संकुल प्राचार्य मनहरण यादव संकुल समन्वयक संतोष कुमार साहू शाला विकास समिति के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष  कपिल साहू तुलसीराम यादव विधायक प्रतिनिधि युगल किशोर साहू सांसद प्रतिनिधि पदमा साहू सदस्य डॉ ईश्वर सेन त्रिलोक निर्मलकर खिलेश निषाद पालक अध्यक्ष जगत साहू आदि ने भी शुभकामनाएं दी. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.

Ad
Ad