कांग्रेस सरकार की विफलता पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन कल

जामगांव(फिंगेश्वर):- छत्तीसगढ मे कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई स्थिति और काग्रेस सरकार की विफलता जिसके कारण प्रतिदिन कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही शासन की लापरवाही, कुप्रबंधन के कारण मौत का आंकडा निरंतर बढ़ता जा रहा है कांग्रेस सरकार इसके लिये कोई कार्य योजना ही नही बना पा रही है,फलस्वरूप प्रदेश की जनता मर रही है और संकट के इस दौर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आपस मे लड़ रहे है।
अतः ऐसी असफल निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि कल 24 अप्रैल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे फिंगेश्वर मण्डल के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों के सामने दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक करेंगे। समस्त सम्मानीय कार्यकर्ताओ से सादर निवेदन है कि वे सभी कोरोना नियम के पालन करते हुए धरना-प्रदर्शन करेंगे,और साथ मे सरकार के खिलाफ विरोध के नारो की तख्ती लगाकर रखेंगे और अपने इस विरोध प्रदर्शन को सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जगह प्रसारित भी करेंगे।
इस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्तागण के सामूहिक प्रयास से सोई हुई सरकार को जगाना है ताकि वक्त रहते लोगो की जान बचाई जा सके । उक्त आशय की जानकारी फिंगेश्वर भाजपा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर एवं महामंत्री द्वय मिन्जून साहू,पूरन साहू ने दी।
