सांसद चुन्नीलाल साहू पर लगाया गया निष्क्रियता का आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद:- नीरज शर्मा

सांसद चुन्नीलाल साहू पर लगाया गया निष्क्रियता का आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद:- नीरज शर्मा

पहले अपने व अपने सरकार के गिरेबान में झांक कर देखे संजय नेताम जी:- नीरज शर्मा

जामगांव:- अभी कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सम्मानीय सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी पर निष्क्रिय होने और क्षेत्र के मैनपुर देवभोग इलाके का दौरा नही करने का आरोप लगाते हुवे स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशन करवाया गया था,जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे व संजय नेताम के लगाये आरोपो का खंडन करते हुवे जनपद पंचायत क्षेत्र फिंगेश्वर के सक्रिय युवा नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता नीरज शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के द्वारा सांसद जी के ऊपर लगाये गये सभी आरोप मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद है,उनका बयान बेहद बचकाना एवं शर्मनाक है, शायद वे सोसल मीडिया और स्थानीय समाचार पत्रों को अच्छी तरह से पढ़ नही पाते है क्योंकि सांसद जी के द्वारा अभी तक जितने प्रयास और कार्य इस क्षेत्र के लिए किये गये है शायद किसी भी दूसरे नेता के द्वारा अभी तक इस प्रकार से कार्य नही किया गया है। शर्मा ने नेताम से सवाल पूछते हुवे कहा कि वर्तमान में अभी कांग्रेस की सरकार है और वे खुद जिला कांग्रेस के बड़े नेताओं की सूची में वरीयता क्रम में आते है,ऐसे में वे स्वयं पहले ये बताये कि उनके क्षेत्र में जो बिजली की विकराल समस्या है आये दिन ब्लैक आउट और क्षेत्र के आम लोगो और किसानों की समस्या के विषय मे सुनने को मिलता है साथ ही पानी की समस्या भी जगजाहिर है ऐसे में उनको ये बताना चाहिये कि उनकी सरकार के रहते ये कैसे हो रहा है,कही ऐसा तो नही की कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी वादे बिजली हाफ को बिजली गुल करके पूरा तो नही कर रही है,पानी की समस्या को लेकर क्षेत्र के किसान वैसे ही कांग्रेस सरकार की रीति नीति से असंतुष्ट है, कांग्रेस नेताओं की शह में चल रहे सिचाई विभाग के जिला स्तर के बड़े अधिकारी को जब नहर में पानी छोड़ने के लिए किसानों के द्वारा कहा जाता है तब उनका बयान आता है कि अभी नहर लाइनिंग का कार्य चल रहा है ऐसे में हम किसानों को निस्तारी के लिये पानी नही दे सकते क्योंकि पानी देने से काम बंद हो जाएगा,और काम बंद होने पर ठेकेदार काम छोड़कर चले जायेंगे और वैसे भी बड़ी मुश्किल से ठेकेदार हमारे जिले मे काम कर रहे है, यदि ये भी चले गये तो काम कौन करेगा, ऐसे अधिकारियों के बेतुके बयान पर संजय नेताम जी क्या कहना चाहेंगे,पहले इस बात का जवाब दे उसके बाद सांसद जी के ऊपर आरोप लगाये।
सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी निर्वाचित होने के बाद से ही क्षेत्र की समस्याओं को लोकसभा के पटल में रख रहे है व उनका त्वरित निराकरण हेतु प्रयास भी कर रहे है,सांसद जी के लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र पड़ता है,उसमे भी उन्हें,जिला,जनपद की बैठक व लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली प्रवास पर रहना पड़ता है,उसके बाद भी सांसद जी समय समय पर अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 8 विधानसभा में दौरा करते रहते है व वहाँ की समस्याओं का समाधान भी करते रहते है, अभी वर्तमान में कोरोना महामारी चारो ओर व्याप्त है जिसके कारण लोग कही पर भी आ जा नही पा रहे है इस वजह से सांसद जी अभी दौरे पर नही आ पा रहे है लेकिन देश के सबसे ऊँचे पटल लोकसभा में वे बार बार क्षेत्र की समस्याओं को रख रहे है,और उसका समाधान भी करवा रहे है। अभी कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने 14वें और 15वें वित्त के पैसे के विषय मे शून्यकाल के दौरान अपनी बात रखी थी कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी मनमर्जी से उस पैसे को खर्च कर पंचायती राज की अर्थव्यवस्था को खत्म कर रही है, और ऐसा हो भी रहा है कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि 14 वें और 15 वें वित्त की राशि का उपयोग ग्राम पंचायत कोरोना काल मे कवारेन्टाइन सेंटर बनाने में खर्च करें जो कि पूर्ण रूप से असंवैधानिक है, क्योकि केंद्र सरकार के द्वारा पंचायतों को 14 वें व 15 वें वित्त की राशि को स्वतंत्र रूप से खर्च करके अपनी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु दिया जाता है। सांसद जी के द्वारा अभी पूर्व में किडनी बीमारी से ग्रसित ग्राम सुपेबेड़ा का दौरा किया गया था,तथा सबसे पहले इस समस्या को लेकर राज्यपाल जी से मुलाकात कर उनका ध्यान आकर्षित करवाया था, जिसके कारण स्वयं राज्यपाल महोदय जी ने सांसद जी के बातों को अपनी संज्ञान में लेते हुवे क्षेत्र का दौरा कर उनके समस्याओं का निराकरण भी किया था,देखा जाये तो अभी तक के संसदीय कार्यकाल के इतिहास में ये पहले ऐसे सांसद होंगे जिन्होंने इतने कम समय मे इतनी सारी क्षेत्र की बातों को लोकसभा में रखा है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिजली,पानी व कोविड की समस्या को खत्म करने में पूरी तरह से फैल है, यदि हो सके तो संजय नेताम जी इन सभी प्रश्नों का जवाब दे और क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जी के विषय मे अनर्गल बात करने से पहले अपनी सरकार के दामन में झांक कर देख ले।