सेम्हरतरा के शिक्षकों व युवाओं ने ऑक्सीजन सिलेंडर दान किया…

सेम्हरतरा के शिक्षकों व युवाओं ने ऑक्सीजन सिलेंडर दान किया…
राजिम। जिस तरह से कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है.कोरोना संक्रमण वर्तमान में लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो. इसलिए ग्राम सेम्हरतरा के शिक्षकों व युवा साथियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम के लिए 1 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया गया. शिक्षकों व युवा साथियों ने कहा.. अंचल में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए अस्पताल को सौंपी गई सिलेंडर कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास है. इस विपदा की घड़ी में समाज की सेवा करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैं. शिक्षक गण व युवासाथी..सुदर्शन साहू, राधेश्याम साहू, दीनदयाल साहू, मोहनज्योति साहू,मिथिलेश साहू, जिनेन्द्र साहू जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अधिकारीगण एम. आर. सोनी, कपिल नायक, रेवतीरमन साहू, अभय साहू उपस्थित थे ग्राम पंचायत सेम्हरतरा के सरपंच सुंदर साहू ने शिक्षकों व युवा साथियों के इस प्रयास के लिए उन लोगों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके निर्णय का अभिनंदन किया.