राजिम:- समीपस्थ ग्राम परसदा में शारदीय नवरात्र का पर्व हर्ष एवं उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रतिदिन पूजा आरती एवं सेवागीत भक्तजनों के द्वारा श्रद्धा के साथ किया गया. वहीं दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पूर्णाहुति दिए. तत्पश्चात नवकन्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया. माता रानी की 9 दिन की सेवा के पश्चात ज्योत जंवारा एवं माता दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गांव के बड़े तालाब में किया गया.इस दौरान सेवा मंडली द्वारा गीत गाते हुए एवं नवयुवतियाँ सर पर जंवारा धारण कर बड़ी श्रद्धा के साथ चल रहे थे.इस अवसर पर भूषण लाल वर्मा,जगदीश साहू पूरन लाल साहू,महेंद्र वर्मा,रामकुमार हिरवानी, टीकू वर्मा, वीरेंद्र खुटियारे, मन्नूदास महिलांग, रामनारायण लहरी, शत्रुहन तारक, रजऊ ध्रुव, शिव कुमार वर्मा, प्रेमलाल तारक, भुनेश्वर साहू,विजय कुमार साहू, वेद प्रकाश साहू,डमरू तारक,दीपक साहू, रमेश साहू,रामखिलावन साहू, सुखेन साहू, विनोद साहू, दुलार साहू, नथेलू साहू,दशरथ तारक,प्रीतराम साहू,मोहन साहू,नोहर साहू, गणेश वर्मा,थनवार साहू, कुमा तारक सहित ग्राम वासी उपस्थित थे.
