प्रमोद दुबे
बेलसोंडा/महासमुंद – ग्राम पंचायत बेलसोंड़ा की अधिष्ठात्री देवी शीतला माता मंदिर मे विधि विधान से हवन पूजन एवं कन्याभोज का कार्यक्रम मातारानी की दयादृष्टि से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। मां शीतला विकास समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने बताया कि ग्रामीणों के अथक सहयोग एवं गांव की प्रथम नागरिक श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर के कुशल मार्गदर्शन तथा सहयोग के कारण कार्य करने में समिति के सभी सदस्यों का स्वस्फूर्त सहयोग प्राप्त हुआ तथा सदस्यों द्वारा अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष उदेराम साहू ने बताया कि सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर के कार्यकाल मे सभी वर्गों को मुख्य जजमान के रूप मे माता चरणों मे बैठने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चन्द्राकर तथा सचिव सक्रिय पंच प्रकाश साहू ने बताया कि जिन जिन लोगो का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है उन्हें मातारानी की फोटोफ्रेम स्मृति चिन्ह स्वरूप प्रदान किया गया है। सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर ने हवन पूजन कार्यक्रम तथा कन्याभोज मे पधारे सभी लोगो को इसी प्रकार सभी कार्यों मे स्वस्फूर्त आने के लिए निवेदन किया। हवन पूजन कार्यक्रम मे गांव के सुश्री विजया दीदी, संत शिरोमणि तुलसीराम सेन वरिष्ठ नागरिक महेश चन्द्राकर, दुखु देवांगन, दिलीप चौहान, संतोष चन्द्राकर, परस चन्द्राकर, महेश धीवर,पुरुषोत्तम चन्द्राकर, भूषण चन्द्राकर, बिसहत चन्द्राकर, प्रेमलाल चन्द्राकर, आनंदराम यादव, राधेश्याम यादव, अजय (राजा) चंद्राकर, दाऊलाल साहू, ज्ञानिक साहू, भारत साहू, दिनेश साहू, तुकेश साहू, धनी बैगा, श्रीमती ईशा धीवर, सरस्वती साहू, शुभम चन्द्राकर, निधि चन्द्राकर तथा खोरबाहरा बैगा के साथ मुख्य जजमान नरेन्द्र सोनी एवं श्रीमती गीता सोनी व ग्रामीणगण उपस्थित थे।
