जिले के 10 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की।
मंत्री श्री बघेल ने हितग्राहियों कोआवास स्वीकृत, निर्माण एवं गृह प्रवेश के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – महासमुंद जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, पटेवा में आयोजित जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेले में जिले के 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति की सौगात दी। साथ ही नए स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन तथा आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश के साथ ही आवास एवं चाबी का डेमो सौंपा गया। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के पक्के मकान का सपना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही श्री साय ने प्रदेश के 18 लाख लोगों को पक्का मकान की स्वीकृति प्रदान की। इस कदम से राज्य के हजारों आवासहीन परिवारों को स्थायी घर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल गरीबों की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण है, और इसका लाभ जरूरतमंद परिवारों को सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री बघेल ने हितग्राहियों को आवास स्वीकृत होने और आवास निर्माण पूर्ण होने पर नए घर में प्रवेश के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार में महिलाओं को परिवार और समाज में एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रुपए ।
