प्रमोद दुबे
महासमुंद:-प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एव आत्मनिर्भर बनने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा इसके अंतरगत महासमुंद विधानसभा के ग्राम झलक,पटेवा और खट्टी में महतारी सदन बनाया जाएगाइसके लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एव उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है इस संबंध में विधायक श्री सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है की प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एव आत्म-निर्भर बनने के साथ महिला शक्ति करण महतारी सदन का निर्माण किया जाना है इस योजना के अंतरगत महासमुंद जिले में 9 गांव को शामिल किया गया है इसमें हमारे महासमुंद विधानसभा के तीन गांव झलक,पटेवा और खट्टी भी शामिल है इसके लिए स्वकृति आदेश जारी किया गया है उनहोने आगे कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागित लागातार बढ़ रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की किस्मत को देश के विकास के साथ जोड़ा रहा है प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनेने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोज़ाना दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध करने के लिए प्रदेश सरकार गांव में महतारी सदन बनने जा रही हैसदन में कामरा, शौचालय, वरमदा,हॉल,किचन और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं रहेंगी पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हैवर्सिटग भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बाउड्रिंवाला भी बनाया जाएगे इस प्रकार महिलाओं के लिए एक ऐसा बदलाव तयार किया जाएगा जिसकी सहायता से वे अपना स्वयं का रोजगार कर सकती है।
