वर्ल्ड ब्लड कैंसर डे के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ बीजापुर की बटालियनों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश: 194 यूनिट रक्त संग्रहित।
बीजापुर – वर्ल्ड ब्लड कैंसर डे के उपलक्ष्य में देश सेवा में सदैव तत्पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बीजापुर रेंज के अधिकारियों और जवानों ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। आज बीजापुर स्थित 168 बटालियन मुख्यालय में आयोजित एक विशाल रक्तदान शिविर में रेंज की सभी बटालियनों के…
