( जिस जगह में जाने से कतराते थे पुलिस अधिकारी आज बेख़ौफ़ ले रहे जलप्रपात का मजा )
( आम जनता भी बेख़ौफ़ हो कर परिवार के साथ ले रही जलप्रपात का मजा )
किरंदुल – दंतेवाड़ा जिले के हिरोली पंचायत में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के बहुचर्चित पर्यटन स्थल मालंगीर जलप्रपात जो कभी नक्सली क्षेत्र में जाना जाता था । और किरंदुल नगर ,बचेली नगर ,दंतेवाड़ा ,गीदम ,बारसूर के साथ साथ बस्तर संभाग तथा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों के पर्यटक इस खुशनुमा माहौल का मजा लेने से नक्सलियों की दहशत से कतराते थे । परंतु आज वर्तमान में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सल वाद से मुक्त करने के बाद दंतेवाड़ा जिले के हिरोली पंचायत में स्थित मालंगीर जलप्रपात को निहारने और उसका मजा लेने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही हैं । साथ ही कभी जिस जलप्रपात
का मजा लेने और निहारने के लिए पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों की टीम नहीं जाती थी ।आज देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य और बस्तर संभाग से नक्सलवाद के खात्मे के बाद मालंगीर जलप्रपात में पुलिसकर्मियों के साथ साथ आम जनता को भी बेख़ौफ़ जलप्रपात का मजा लेते देखा जा सकता है ।
