बीजापुर की संस्कृति और स्वाद ने मोहा दिल, बस्तर राइजिंग टीम ढोल-नृत्य संग हुई मंत्रमुग्ध।
बीजापुर -‘बस्तर राइजिंग’ अभियान के अंतर्गत बीजापुर पहुँचे प्रतिनिधिमंडल का मंगलवार को पारंपरिक आदिवासी नृत्य, स्थानीय व्यंजन और लोक संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक लोहा डोंगरी में आयोजित हुआ, जहाँ जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्थानीय जीवनशैली, कला और संस्कृति को दर्शाते हुए आकर्षक स्टॉल लगाए गए। पारंपरिक व्यंजनों ने…
