“एक्के नंबर सबो बर – 112”
आपातकालीन सहायता एवं जनसुरक्षा व्यवस्था होगी और अधिक मजबूत
बालोद / हाशिम कुरैशी
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 योजना के अंतर्गत बालोद जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाईटेक डायल-112 ईआरवी (Emergency Response Vehicle) वाहनों का विधिवत शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
🚨 इन हाईटेक वाहनों में आधुनिक संचार प्रणाली, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस नेटवर्क एवं त्वरित रिस्पांस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, विवाद, चिकित्सा आपात स्थिति एवं अन्य आकस्मिक घटनाओं में कम समय में सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
⏱️ डायल-112 योजना के तहत बालोद पुलिस द्वारा शहर क्षेत्रों में 10 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर रिस्पांस देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर नागरिकों को तत्काल सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा कि “एक्के नंबर सबो बर – 112” की व्यवस्था से आमजन को किसी भी आपात स्थिति में अलग-अलग नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं है। एक ही नंबर 112 डायल कर पुलिस, चिकित्सा या अन्य आपात सेवाओं की त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह सेवा आमजन एवं पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का कार्य कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने कहा कि “एक्के नंबर सबो बर – 112” के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना बालोद पुलिस की प्राथमिकता है। अब किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिकों को अलग-अलग नंबरों पर कॉल करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि केवल 112 डायल कर हर प्रकार की सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उक्त कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल (DFO जिला बालोद), चंद्रकांत कौशिक (अपर कलेक्टर जिला बालोद), मधुलिका तिवारी (जिला शिक्षा अधिकारी बालोद), डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी माया शर्मा, डीएसपी श्रुति सिंह, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, यातायात प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, बालोद कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक मुकेश सिंह, कंट्रोल प्रभारी सहित मीडिया के साथी, पुलिस स्टाफ, स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
📢 विशेष जानकारी : “एक्के नंबर सबो बर – 112” का अर्थ है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति — चाहे वह दुर्घटना हो, अपराध, विवाद, महिला सुरक्षा या चिकित्सा सहायता — हर स्थिति में केवल एक ही नंबर 112 डायल करना है। अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग नंबर लगाने की आवश्यकता नहीं है। एक नंबर 112 से सभी आपात सेवाएं उपलब्ध होंगी।
🙏 बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित एवं जागरूक समाज निर्माण में सहभागी बनें।
📌 मुख्य बिंदु :
🔹 हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों का विधिवत शुभारंभ।
🔹 आधुनिक तकनीक, GPS ट्रैकिंग एवं प्रशिक्षित पुलिस टीम के माध्यम से त्वरित सहायता।
🔹 शहर क्षेत्रों में 10 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट रिस्पांस टाइम का लक्ष्य।
🔹 सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं अन्य आपात स्थितियों में मिलेगी तत्काल सहायता।
*🚓 बालोद पुलिस*
*◆ आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प ◆*
